हरियाणा में नेपाली महिला से पति के सामने गैंग रेप !

यमुनानगर : यमुनानगर में एक शर्मनाक घटना में पांच दरिंदों ने एक महिला के पति को चारपाई से बांधकर उनके साथ बारी-बारी से रेप किया| पांचों बदमाश दंपति को यह धमकाते हुए फरार हो गए कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उन्हें जान से मार देंगे| पीड़िता मूल रूप से नेपाल की बताई जा रही हैं और वह पिछले कई सालों से थाना छछरौली के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहती है|
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है| पुलिस को दी शिकायत में नेपाल निवासी महिला ने बताया कि वह छछरौली के एक गांव में पिछले 14 साल से अपने पति के साथ एक किसान के खेतों में बने ट्यूबेल पर रहती हैं और दोनों खेतों की देखभाल करते हैं|
महिला का आरोप है कि बीती रात वह परिवार सहित खाना खाकर सो गई थी| रात लगभग 11:20 बजे कार में सवार लगभग 4-5 व्यक्ति आये और उन्होंने उसके पति को बाहर चारपाई पर बांध दिया | उसके बाद चार लोगों ने बारी बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया. महिला की माने तो पांचवा आरोपी गलत काम करने की नीयत से जैसे ही उसकी तरफ बढ़ा उसने लात मारकर उसे गिरा दिया जिसके बाद सभी आरोपी वहाँ से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए|