बाप शराब पीता था, बेटों ने पीट-पीट कर करदी हत्या
नई दिल्ली : दिल्ली के संगम विहार में अपने सौतेले पिता की शराब पीने की आदत से परेशान दो भाइयों ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 14 नवंबर की रात पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बेटा रमन अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। मृतक अजय (45 वर्षीय) की बहन संगीता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तिगड़ी थाना पुलिस ने अजय को अस्पताल में भर्ती किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और संगीता के बयान पर केस दर्ज कर चार आरोपियों ओम प्रकाश, अर्जुन सोलंकी, योगेश और नीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रमन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि अजय अपने परिवार के साथ संगम विहार में रहता था। अजय ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था और 2007 में नीरू नाम की महिला से शादी कर ली थी। नीरू को अपनी पहली शादी से दो बेटे रमन, ओम प्रकाश और एक बेटी उमा थी और अजय की पहली शादी से एक बेटी थी। अजय शराब पीने का आदी था, जिसके चलते नीरू और अजय का अक्सर झगड़ा होता था।