विशाल हिंदू सम्मेलन में कलश यात्रा के साथ गूंजे जय श्री राम के नारे
रेवाड़ी: रविवार दिनांक 22 फरवरी को बाबा मोहन दास मंदिर में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति भाड़ावास मंडल बाबा महावीर दास जी महंत की उपस्थिति में हिंदू एकता का प्रचार के रूप में विशाल हिन्दू सम्मलेन मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गय।
इस उपलक्ष पर मंदिर में कलश यात्राएं आई हजारों की संख्या में सभी गांव से डीजे के साथ कलश आई महिलाएं नाचती गाती आईं गांव खरसानकी अकबरपुर भाड़ावास भीम खड़खड़ी प्रहलादपुर आदि गांव से कलश आई मंदिर में हवन हुआ हवन के साथ आए हुए संघ प्रचारक के लोगों ने हिंदुत्व के बारे में प्रचार किया स्कूल के बच्चों ने कविता गाकर अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर बाबा मोहन दास मंदिर के महंत महावीर दास जी ने कहा हिंदू समाज को जागने की बात कही हिंदू एकता को बनाने के लिए समाज को एक होना चाहिए और अपने बच्चों में संस्कार अच्छे दे बड़े बुढो का मान सम्मान करें अपने धर्म की रक्षा के लिए स्वयं मजबूत होकर के साथ खड़े हो। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को बचाने के लिए कोई जात-पात नहीं सभी हम एक हैं हिंदू धर्म एक है इसमें ऊंच नीच को खत्म करना चाहिए हिंदू सभी समान है हिंदू एकता बनाए रखें।
इसी उपलक्ष्य में बाबा मोहन दास मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया हजारों की संख्या में बाबा मोहनदास के मंदिर में जय श्री राम के नारे लगे हिंदू एकता के नारे लगे हिंदुत्व बचाव के नारे लगे जय श्री राम जय श्री राम।
