देशहरियाणा

अत्याचार पर भक्ति की जीत तथा आपसी सौहार्द का प्रतीक है होली: अमित स्वामी

रेवाड़ी : नगर के स्थानीय धोलिया कुआं चैक स्थित होलिका के दहन के अवसर पर यंग मैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने मुख्य यजमान के रुप में विधिवत पूजा करके होलिका दहन किया। सिद्धेश्वर मंदिर के पुजारी पं. बृजमोहन शास्त्री ने विधिवित पूजा-अर्चना करवा कर होलिका दहन करवाया।
इस अवसर पर अमित स्वामी ने उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि होलिका दहन ईश्वर में अपार भक्ति की जीत और अत्याचार की
हार का प्रतीक है व धुलंड़ी आपसी सौहार्द, भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है। इस अवसर पर श्यामलाल सोनी, मोहन लाल गुप्ता, रमेश सेठी, महेन्द्र अग्रवाल, सोनू गुप्ता, पारस चैधरी, दीपक, विष्णु पटेल आदि अनेक भक्त व मातृशक्ति उपस्थित थे। होलिका दहन के बाद भक्तों को प्रसाद
वितरित किया गया।