गुडग़ांव विकास मंच व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन ने पहाड़ी में बांटे स्वेटर
पहाड़ी (पटौदी) : गुडग़ांव विकास मंच व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पटौदी क्षेत्र के गांव पहाड़ी में योग्य बच्चों को सर्दी से बचने के लिए स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में हेड़ाहेड़ी गौशाला के संचालक महंत स्वामी राजगिरी जी महाराज, हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा जी की पुत्रवधू आशा शर्मा, कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस, अजय शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन, दीपक कटारिया एडवोकेट, गुरचरण सिंह पूर्व रेल अधिकारी, एस एस यादव एडवोकेट पूर्व रेल अधिकारी, समाजसेवी गौरव गुप्ता मौजूद थे। इस मौके पर क्षेत्र के जाने-माने शिक्षाविद रामनिवास शर्मा जी के निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमित कटारिया, सरपंच लीलू राम, स्कूल कमेटी अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रवीण शर्मा व कमांडो लाल सिंह बागड़ी द्वारा टीम का भव्य स्वागत किया गया।
महंत स्वामी राजगिरी जी महाराज ने कहा कि देश से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमें अपने देश और संस्कृति को बचाए रखना है। हमें यह गुण कुछ विरासत में मिले हैं। आज हम सभी को मिलकर अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा जी की पुत्रवधू आशा शर्मा ने कहा कि हमें हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा जी के दिखाएं हुए मार्ग पर चलना चाहिए। कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस ने कहा कि समाज सेवा की कोई उम्र नहीं होती। किसी भी उम्र में सेवा की जा सकती है। एस एस यादव एडवोकेट ने कहा कि हमें अपने आसपास के लोगों की मदद करनी चाहिए। गुरचरण सिंह ने अपनी रेल सेवाओं को बच्चों के सामने साझा किया। दीपक कटारिया एडवोकेट ने विद्यार्थियों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बारिकी से जानकारी दी। गांव के युवा सरपंच लीलू राम ने सभी के सामने गांव के विकास के बारे में चर्चा की।
संस्था के प्रमुख अजय शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सभी सदस्यों की सहायता से जरूरतमंद लोगों को स्वेटर, जूते, वाटर कूलर व व्हीलचेयर आदि वितरित किए जाते हैं। हमारी सबकी नैतिक जिम्मेदारी भी है कि हम सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा सहायता पहुंचाएं। तभी हमारा देश तरक्की कर सकता है। इस अवसर पर कल्याण सिंह शर्मा, श्रीराम सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज पाठक, शिक्षाविद यतेंद्र कुमार शर्मा, प्रवीण शर्मा, अनिल कुमार, विनोद शर्मा, अभिषेक द्विवेदी, शिक्षाविद संत कुमार मेहरा, डॉ सोना यादव, ज्योति साहू, प्रधानाचार्य अंजलि गोयल, हरियाणा हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण एडवोकेट, जयपाल कौशिक, नवीन गोयल, दिशा कक्कड़, मनीष जैन, वंदना जोली, समाजसेवी राकेश वशिष्ठ, जयपाल कौशिक, सुनील शर्मा, नरोत्तम वत्स, विजय मल्होत्रा आदि ने स्वेटर वितरण में सहयोग किया। इस अवसर पर गांव की तरफ से बाबूलाल, भोलू राम पंच, कैप्टन सुबे सिंह, वेद प्रकाश, लाईब्रेरियन पवन कुमार, स्कूल प्रतिनिधि छाया यादव, रितु, पूनम, मेघा, श्रीराम, लाल सिंह, विनय सागर, कपिल सोनी, नरेश कुमार, राजवंती, नरेश कुमार, सुमित कुमार, आदि मौजूद थे।