सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने -भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार वाहनो को दिखाई हरी झंडी

-प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी समेत विभिन्न पूर्व मंत्रियों की मौजूदगी में दिखाई हरी झंडी
-भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए पूरा हरियाणा हुआ एकजुट : दीपेंद्र हुड्डा
गुरुग्राम : राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदय भान की मौजूदगी में हरियाणा के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को गुड़गांव दिल्ली बॉर्डर पर भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से विथायक राव दान सिंह,विधायक गीता भुक्कल,कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज,जे पी नागर,जयदीप धनखड़, पंकज डावर समेत अन्य नेता मौजूद रहे |
प्रचार वाहनो को रवाना करने के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से कहा कि आज पूरे देश में भारत जोड़ों यात्रा की चर्चा हो रही है | 21 दिसंबर को यह यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर रही है हरियाणा के लोग इस यात्रा का स्वागत करने के लिए लाखों की संख्या में एकजुट होकर मेवात पहुंच रहे हैं | दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखते ही बन रहा है | उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को हरियाणा के मेवात में भारत जोड़ो यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत और श्री राहुल गांधी का अभिनंदन किया जाएगा | दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि यात्रा के ठहराव से लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है, आज जो प्रचार वाहन शुरू किया गया है यह वाहन गांव गांव जाकर यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी देगा साथ ही कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा |
इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज,कुलराज कटारिया, सुनीता सहरावत, राव अक्षत सिंह, मनीष खटाना, कुलदीप कटारिया, के एल यादव, पूजा शर्मा, महेश घोड़ारोप, प्रदीप खटाना, नीरज खटाना, नवीन शर्मा, करण कटारिया, संजय भारद्वाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे |