दो दिन और चार गोल्ड मैडल : ये है रुचिका सिंह अहलावत का जलवा !

गुरुग्राम : अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और हौसले का परिचय देते हुए खेलो इंडिया में गुरुग्राम की साइकिलिस्ट रुचिका सिंह अहलावत ने झंडे गाड़ दिए | 15 दिसंबर को गुवाहाटी में सीएफआई साइकिलिंग फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित की गई नेशनल साइकिलिंग प्रतियोगिता में रुचिका ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल नेशनल रिकॉर्ड के साथ हासिल किया वहीं शनिवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित खेलो हरियाणा में एक साथ तीन गोल्ड मैडल झटक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है |
अपने खेल के प्रति दीवानगी और साहस का परिचय देने वाली रुचिका सिंह अहलावत 16 तारीख को रात 10 बजे फ्लाइट से आई आज यानि 17 को सुबह 4:00 बजे गुरुग्राम अपने घर से निकल पड़ी एक और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने कुरुक्षेत्र पहुंची जहाँ रुचिका ने अपनी प्रतिभा के बल पर गुरुग्राम की झोली में एक साथ तीन गोल्ड मेडल डाल दिए| पहला गोल्ड मेडल टाइम ट्रायल में तो दूसरा गोल्ड मेडल मांस स्टार्ट में मिला वहीं उन्मूलन दौड़ में तीसरा गोल्ड मैडल हासिल किया | कुल मिलकर दो दिनों में रुचिका ने चार गोल्ड मैडल जीत कर गुरुग्राम ही नहीं, हरियाणा सहित पूरे देश में अपना और अपने जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है |