सेक्टर 15 के बाबा मोहन राम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 

– कथा के दूसरे कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र का किया गया पाठ
गुरुग्राम : सेक्टर 15 पार्ट दो के बाबा मोहन राम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो गया। कथा से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पहले दिन कथा वाचक पंडित लक्ष्मी नारायण ने कृष्ण जन्म, कृष्ण जन्मोत्सव, ब्रज की बाल लीला और पूतना बध का पाठ किया। शुक्रवार को कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र और भरत चरित्र का पाठ किया गया। नौ नवंबर तक चलने वाली कथा के दौरान विभिन्न पाठों का वर्णन किया जाएगा। कथा आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सूरज प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि इसका आयोजन समस्त महिला मंडल दल की ओर से किया जा रहा है। कथा से पूर्व प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद दोहपर दो बजे से सायं पांच बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा के लिए मंदिर के पुजारी पंडित राजू (भगत जी) ने विशेष व्यवस्था की है।