सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली : हरियाणा के सोनीपत के एक ढाबे में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुरथल में सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
सोनीपत के डीसी श्यामलाल पुनिया ने बताया कि सुखदेव ढाबे के 350 कर्मचारियों के टेस्ट हुए थे। ये कर्मचारी दूसरे प्रदेशों से यहां काम करने के लिए आए हैं। काम शुरू करने से पहले सभी का एंटीजन टेस्ट कराया गया था, जिसमें 65 पॉजिटिव आए हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया ने उक्त जानकारी दी है। दरअसल, यहां पर दो हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। लॉकडाउन के दौरान ये लोग अपने-अपने घर चले गए थे।