क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

गुरुग्राम : महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर डाक्टर राजेंद्र प्रसाद फाउन्डेशन राजेंद्र पार्क ई ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंद्र शेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माला व दिप जलाकर नमन करते हुए संस्था व मोहल्ले के क्षेत्रों से क्षेत्रवासी शामिल हुए सभी ने आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया सामाजिक संस्था के राजेश पटेल व राजन कुमार ने चंद्रशेखर आजाद से जुड़ी जीवन परिचय का जिक्र करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान चोरा चोरी घटना के बाद महात्मा गांधी द्वारा असहयोग आंदोलन को अचानक स्थगित कर देने से चंद्रशेखर आजाद बहुत आहत हुए थे।
उन्होंने प्रण लिया था कि भारत माता को आजाद करने के लिए प्राणों की आहुति ही एकमात्र रास्ता है। चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पहली बार क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश शासन व्यवस्था को भीषण चुनौती दी थी। उनके नेतृत्व में ही भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव, पंडित राम प्रसाद, बिस्मिल , सचिंद्र नाथ, योगेश चंद्र चटर्जी, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन आदि निर्णय लिया था कि देश की आजादी की लड़ाई आखरी दम तक लड़ी जाएगी। आजाद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राजेश पटेल, सुशील राजन, राजू, रवि, बिबेक, श्याम लाल, रंजन सिंह, सरद महेश्वरी, राहुल, रश्मि, रूपा, बिष्णु शर्मा, जगरनाथ, राजीव ठाकुर, राजेश, आदि शामिल रहे।