राजनैतिकहरियाणा

आम आदमी पार्टी हरियाणा में खोलेगी 14000 आक्सीजन जांच केन्द्र

-अब तक खोले 500, अगले 15 दिन में 2500 का लक्ष्य : डॉ सुशील गुप्ता सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद
गुरुग्राम : आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा पूरे प्रदेश में कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों के आक्सीजन लेवल की जांच करने के लिए आक्सीजन जांच केन्द्र खोलने का अभियान शुरू किया गया है। 17 अगस्त को इस अभियान की घोषणा की गई थी और अब तक 500 केन्द्र खोले जा चुके है और पूरे हरियाणा के 6300 गांवों में 14000 केन्द्र खोलने का लक्ष्य है। अगले 15 दिनों के भीतर 2500 केन्द्र खोले जाएंगे। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी हरियाणा इकाई द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद व हरियाणा सह प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता ने सांझा की।
डॉ गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने देश का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में खोला और कोरोना संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। हरियाणा ही नहीं, अपितु पूरे देश में लोगों का कहना है कि यदि उनके बच्चों को दिल्ली के विश्वविद्यालय व अस्पताल में दाखिला मिल जाए तो वे न केवल शिक्षित होंगे, बल्कि अस्पतालों में उपचार भी होंगे। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति दिल्ली आए थे उन्होंने दिल्ली के मौहल्ला क्लीनिक व शिक्षण संस्थानों का जायजा लेने का मन बनाया था। उन्होंने दिल्ली के शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। हरियाणा में आए दिन लूट, अपहरण, हत्या, फिरौती जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। गत दिवस महेंद्रगढ़ में बदमाशों द्वारा भाजपा नेता को गोली मार दी गई थी।
आप दक्षिण हरियाणा के अध्यक्ष आरएस राठी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंंत्री मनोहरलाल, गृहमंत्री अनिल विज, विधायक व सांसद अपना उपचार निजी अस्पताल की बजाय किसी मेडिकल कॉलेज में कराते तो प्रदेशवासियों का विश्वास सरकारी अस्पतालों में प्रति बढ़ता और चिकित्सा सुविधाओं का उद्धार होता।
इस दौरान दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष आरएस राठी, युवा अध्यक्ष धीरज यादव, महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता, गुुरुग्राम जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पाल सहरावत, डॉ सारिका वर्मा, मंजू सांकला, नीलू सिंह, डॉ सारिका वर्मा, अशोक वर्मा, ऋषि गोयल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *