क्राइमहरियाणा

हरियाणा में जमीन के लिए व्यक्ति का क़त्ल !

अंबाला : निशानदेही को लेकर गांव बापौली में झगड़ा हो गया। ऐसे में गांव के ही कर्म सिंह व उसके दोनों बेटे साहिल व सोहन उर्फ सोनू ने 54 वर्षीय जसवंत सिंह की छाती में चाकू घोंप दिया। आरोपितों से बीचबचाव कर रहे जसवंत सिंह के भतीजे जगतार सिंह को भी हाथ की उंगली पर चाकू लगे हैं।
मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटती देख सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। चाकू लगने से बुरी तरह से घायल जसवंत सिंह को शहजादपुर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद शहजादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक जसवंत सिंह के भतीजे जगतार सिंह की शिकायत पर आरोपित कर्म सिंह व उसके दोनों बेटों साहिल व साेहन उर्फ सोनू के खिलाफ मारपीट और हत्या का केस दर्ज किया है।