सनसनी : युवक ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी की गोली मारकर की हत्या !

नई दिल्ली : राजधानी के निजामुद्दीन इलाके में एक युवक ने अपनी 8 महीने की गर्भवती पत्नी पर ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग की। आरोपी की गोली से महिला की मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के दौरान बचाने आए पड़ोसी को भी आरोपी ने गोली मार दी। मामले की सूचना के बाद पहुंची निजामुद्दीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घायल पड़ोसी शहादत का उपचार चल रहा है। मृतका 29 साल की साइना के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। वह 8 महीने की गर्भवती थी और 25 अप्रैल को ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आई थी।
पुलिस उपायुक्त आर.पी मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:45 पर निजामुद्दीन पुलिस को गोली मारने की कॉल मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को साइना और शहादत मिले साइना को तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर साइना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही शहादत का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि साइना 8 महीने की गर्भवती थी। इसलिए उसे 25 अप्रैल को जेल से जमानत मिल गया था। करीब एक साल पहले साइना ने वसीम से शादी की थी, मगर ड्रग्स तस्करी के आरोप में वह जेल चली गई थी। इस बीच वसीम साइना की बहन और अपनी साली रेहाना के करीब आ गया और उनके बीच नजदीकी भी बढ़ गई।
इस दौरान वसीम अपनी पत्नी से मिलने जेल भी नहीं गया। रविवार को जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। फिर मंगलवार सुबह पति-पत्नी गली में ही बैठे हुए थे, तभी वसीम ने साइना पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पड़ोसी शहादत ने उसे बचाने की कोशिश की तो वसीम ने उसे भी एक गोली मारी। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कोई भी वसीम को पकड़ने की कोशिश नहीं की। वारदात के बाद वसीम आराम से वहां से चला गया मगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह पैसे से फाइनेंसर का काम करता है और लोगों को इंटरेस्ट पर पैसे देने का काम करता है। फिलहाल पुलिस रेहाना की बुक की भूमिका की भी जांच कर रही है।
मृतका साइना ने तीन शादी की थी। आरोपी वसीम उसका तीसरा पति था। जांच में पता चला साइना का पहला पति शराफत मिया है हालांकि वह भी जेल में बंद है। उसके बाद साइना ने एक और शादी की थी मगर यह भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और करीब एक साल पहले साइना ने वसीम से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद ड्रग्स तस्करी के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।