रेमडेसिविर दवा की काजाबाजारी में दिल्ली पुलिस ने किया चार लोगों को गिरफ्तार !
नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के उपचार में बेहद अहम माने जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की बढ़ी हुई मांग को देखते हुए इसकी कालाबाजारी भी खूब हो रही है। पुलिस की अपराध शाखा ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का बड़ा भांडाफोड़ किया।
अपराध शाखा ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर गुरुमीत सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम ने पंजाब के अमृतसर के रहने वाले तलविंदर सिंह और दिल्ली के रहने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से रेमडेसिविर की तीन शीशी मिली है।
आरोपि इन इंजेक्शन को 25 से 40 हजार रुपये में बेचते थे। पूछताछ में आरोपित तलविंदर सिंह ने बताया कि वह चांदनी चौक स्थित एक कुरियर कंपनी के माध्यम से पूरे देश में रेमडेसिविर की सप्लाई करता था। आरोपि जितेंद्र इसी कुरियर कंपनी में काम करता था। और रेमडेसिविर की सप्लाई के लिए दो हजार रुपये का कमीशन लेता था।
