हरियाणा में धार्मिक स्थल पर पंजाब की महिला से सामूहिक दुष्कर्म !
यमुनानगर : जिले में धार्मिक स्थल पर शर्मसार करने वाली घटना अंजाम दी गई। बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव कुराली में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुराचार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाबा समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पंजाब के संगरूर जिले की रहने वाली है। कुरुक्षेत्र में सेक्टर 13 में वह पेइंग गेस्ट रहती थी। वह उमेद राणा नाम के व्यक्ति के आइलेट्स के सेेंटर पर चाय बनाने का काम करती थी। उसका कार्यालय कुरुक्षेत्र बस स्टैंड के पास था। करीब डेढ़ माह तक उसने यहां नौकरी की।
महिला ने बताया कि गत 23 अप्रैल को उमेद राणा का फोन आया। उसने कार्यालय बदलने के बारे में बताया। उसका नया कार्यालय पीपली बस स्टैंड पर है और उसने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह बस स्टैंड पहुंची तो उमेद राणा कार में आया। उसके साथ दो युवक भी थे। उन्होंने मुंह ढक रखा था। उमेद ने उसे कार में बैठने को कहा।
फिर वे उसे लेकर चल दिए और एक धार्मिक स्थल पर पहुंचे। यहां उमेद ने कुछ बात करने की बात कहकर उसे एक कमरे में इंतजार करने को कहा। कमरे में वह अपने साथ आए दोनों युवकों में से एक को छोड़ गया। फिर कमरे में दो और युवक आए तथा वे उसे अपने साथ एक कमरे में ले गए। लेकिन उसे कुछ ठीक नहीं लगा रहा था।
इसलिए उसने अपने मकान मालिक को फोन करके बताया और अपनी लोकेशन भी भेज दी। कमरे में जाने के बाद दोनों युवकों और एक बाबा ने उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच मकान मालिक मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
