हरियाणा की बेटी अनीता कुंडू ने फ़तेह की नेपाल की लोबूचे चोटी !

हिसार : पिछले 12 साल से पर्वतरोहण जैसे एडवेंचर से जुड़ी भारतीय पर्वतारोही अनीता कुंडू ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अनीता कुंडू ने नेपाल की सबसे खतरनाक चोटी लोबूचे को फतेह कर लिया है। इस पर्वत की ऊंचाई 6 हजार 119 मीटर है। अनीता ने लगातार 24 घंटे चढ़ाई करके इस चोटी पर तिरंगा फहराया। चढ़ाई के दौरान स्नोफॉल होता रहा, लेकिन अनीता ने इन विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की।
अब अनीता माउंट ल्होत्से के अभियान पर निकलेंगी, जिसकी ऊंचाई 8516 मीटर है। यह ऊंचाई माउंट एवरेस्ट के लगभग समान ही है। अनीता के सहयोगी रमेश ने बताया कि दुनिया में 8000 से ज्यादा ऊंचाई की 14 चोटियां है। सेवन समिट अभियान के बाद अनिता 14 चोटियों को भी फतेह करेगी। 14 में से दो ऊंची चोटियों को अनीता फतेह कर चुकी है और तीसरी चोटी की चढ़ाई लहोत्से होगी।