जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : इलाके के अमर सेनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगा उप मंडल का दर्जा !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : हैरिटेज फर्रुखनगर सिटी को उप मंडल बनाने की मांग को लेकर नपा पार्षद, सभी पंचायतों के सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्यों, अधिवक्ताओं, नम्बरदारों आदि सहित आमजन ने सरकार के नाम ज्ञापन और पत्राचार करके इलाके के उत्थान और सम्मान के लिए नेक पहल की है। इससे पूर्व भी दो दशकों से उप मंडल की मांग उठाती जाई रही है। लेकिन इस बार इलाके के चुने हुए नुमाईंदों में हरियाणा की राजनिति में अहम किरदार निभाने व रुतबा रखने वाले गुरुग्राम लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विधायक सत्याप्रकाश जरावता, विधायक राकेश दौलताबाद भी जुड गए है। जिससे मांग को मजबूती मिली है। जो इलाके की भाग्य रेखा को आगे बढाने का कार्य करेगी।
राव मवासी राम जुडौला, कृष्ण यादव खेडा खुर्रमपुर, महेश यादव गढ़ी नत्थें खां, विपिन यादव, अजय शर्मा जाटौली, रोहताश चौहान बुढेडा, पंडित देविंद्र कौशिक आदि का कहना है कि फर्रुखनगर खेंड में 55 पंचायतें आती हैं। अगर उप मंडल बनेगा तो इससे विकास कार्य में तेजी आएगी। नये नये उद्योग लगेंगे। पटौदी उप मंडल में करीब 140 पंचायतें होने के कारण यहां पर काम का अधिक बोझ है। ऐसे में इसे फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिया जाना बहुत जरुरी हो गया। इससे इलाके के लोगों को कम दूरी पर उप मंडल स्तरीय सरकारी सुविधायें मिलने लगेंगी। 25 से 30 किलों मीटर का लम्बा सफर नहीं करना पडेंगा। इस इलाके में सबसे ज्यादा परिवहन व्यवस्था का अभाव है। जिसके कारण ग्रामीणों को अपने गणत्वय तक पहुंचने में और कॉलेज के छात्रों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हैरिटेज सिटी फर्रुखनगर का अपना अलग ही इतिहास है। यहां के वीरों ने मुगल काल और अंग्रेजी हकूमत में देश की उन्नति, उत्तथान और आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुती देकर जालिम अंग्रेजों को नाको चने चबा दिए थे।
मां भारती को गुलामी की जंजीरों से निजात दिलाने में दिया गया योग्दान र्स्वण अक्षरों में अंकित है। अमर शहीदों की गौरव गाथा हैरिटेज सिटी फर्रुखनगर को रुतबा और गौरव बढ़ा देती है। अगर इस इलाके को सरकार ने उप मंडल का दर्जा दिया तो यह इलाके के अमर सेनानियों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।