केंसर की बीमारी से लड़ रहे डॉ सत्य प्रकाश कश्यप से मिलने उनके घर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल !

गुरुग्राम: गुरुग्राम मार्किट कमिटी के पूर्व चैयरमेन डॉ सत्य प्रकाश कश्यप जो कुछ महीने से केंसर की बीमारी से लड़ रहे है, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर उनके घर उनका हाल जानने पहुंचे। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डॉ सत्य प्रकाश कश्यप को पार्टी का वटवृक्ष कह कर संबोधित करते है ये आज साबित भी हुआ जब मुख्यमंत्री स्वयं उनका हाल जाने पहुंचे |
आदमी का बडा होना बडी बात नही है ,लेकिन बड़े होकर बड़ा दिल रखना ये बड़ी बात है। डॉ सत्य प्रकाश कश्यप हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और माननीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने दल के लिए वर्षों से काम कर रहे है और पूरी पार्टी उनके त्याग, तपस्या और निश्वार्थ भाव की मिसाल देती है।
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले डॉ सत्य प्रकाश कश्यप और परिवार का कुशल मंगल जाना उसके बाद जिला अध्यक्ष गार्गी ककड़ से कहा कि डॉ साहब को किसी भी स्तर पर कोई समस्या नही आनी चाहिए और कोई भी मदद चाहिए तो सीधा मुझ से संपर्क करना। खास बात ये रही कि डॉ सत्य प्रकाश ने यहाँ भी मुख्यमंत्री को जिले, मेरे गॉव के विकास कार्य और पार्टी के कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखने की बात कही ।