जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : पूरा है विश्वास, होंगे कामयाब !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर तहसील को उप मंडल बनाने की मुहिम में अभी की सरकार द्वारा की गई कार्रवाई से इलाके की जनता में संतुष्टि है। उन्हे पूरा विश्वास हो चला है कि अब ऐतिहासिक शहर फर्रुखनगर को दो दशक बाद उसका खोया सम्मान मिलने में अब सीएम सहाब के एक इशारे की दरकार है।
धर्मसिंह प्रजापति, बलबीर सिंह, रतन लाल, रणबीर सिंह , प्रताप सिंह यादव खैंटावास, राजपाल यादव आदि का कहना है कि यह सम्मान फर्रुखनगर को वर्षो पहले ही मिल जाना चाहिए था। फर्रुखनगर इलाका हर मायने में उप मंडल का दर्जा पाने का हक रखता है। लेकिन पूर्व में चुने हुए जन प्रतिनिधियों ने अपनी जिम्मेवारी को ठीक से नही निभाया। जिससे इलाके को राजनीतिक उपेक्षा का दंश झेलना पडा है। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाके में 55 ग्राम पंचायत, 500 से अधिक ढाणियां में करीब तीन लाख से अधिक आबादी है। इस आबादी को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं में तहसील, खंड कार्यालय, ट्रेजरी, बिजली दफ्तर, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, पानी का दफ्तर, 12 वीं कक्षा तक लडके और लडकियों के अलग —अलग स्कूल, स्नातक कॉलेज, कृषि , बागवानी दफ्तर, थाना, नगरपालिका, सोसायटी बैंक के अलावा दर्जन भर विभिन्न बैंक, दर्जन भर गैर सरकारी कॉलेज, बुढेडा में यूनिर्वसिटी, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आदि सुविधायें तो मुहिया है।
लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद भी फर्रुखनगर क्षेत्र के लोगों 23 से 30 किलों मीटर का सफर तय करके उप मंडल कार्यालय पटौदी व जिला मुख्यालय गुरुग्राम में जाना पड़ता है। जिससे लोगों को यातायात का भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देती है तो इलाके के लोगों की भागदौड बच जाएगी। वहीं जमीन जायदाद जैसे कोर्ट केसों का भी जल्द निपटारा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इलाके की जनता द्वारा की जा रही उप मंडल की मुहिम का सभी सर्मथन कर रहे है। यह किसी व्यक्ति विशेष की मुहिम ना होकर जन साधारण की मुहिम है।
