उत्तराखंड निवासी महिला से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा मकान मालिक, गिरफ्तार !
गुरुग्राम : एक 30 वर्षीय महिला के साथ मकान मालिक द्वारा एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने महिला और उसके बेटे को भी जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शुक्रवार को बादशाहपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मूलरूप से उत्तराखंड निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बादशाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में किराए पर रहती है। मकान मालिक राजेंद्र यादव ने मार्च 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने कहां कि किसी को बताया,तो उसके बेटे को जान से मार देगा। उसके बाद आरोपी का जब भी मन होता। तो वह उसके साथ दुष्कर्म करता और अपने दोस्तों को भी उसके कमरे पर लाकर उसकी बेईज्जती करता था। मई 2020 में आरोपी राजेंद्र यादव अपने एक रिश्तेदार को उसके कमरे पर लेकर आया। उसको वहीं पर छोड़कर वह बाहर चला गया। मकान मालिक के रिश्तेदार ने भी महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया और वह कमरे से बाहर निकल कर छत पर आ गई। महिला ने यह बात मकान मालिक को बताई,तो आरोपी ने उसको धमकाया। यह बात किसी को नहीं बताने के लिए बोला। बादशाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।