जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : तो भाग्यविधाता साबित होंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : सीएम दरबार से उप मंडल पटौदी तक पहुंची फर्रुखनगर उप मंडल बनाने की फाईल पहुंच चुकी है। अब वह शुभ दिन दूर नहीं है, जब प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खटटर के हाथों से फर्रुखनगर इलाके के लोगों को भाग्य लिखा जाएगा। उप मंडल का दर्जा फर्रुखनगर जैसे पिछडे इलाके के संजीवनी बूटी का कार्य करेगा। इस इलाके के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाग्यविधाता साबित होंगे।
प्रेम चंद अग्रवाल, कर्णसिंह गुरावलिया हाजीपुर, प्रदीप सैनी, विनोद राजपूत सिवाडी, राहुल शर्मा, हितेश सैनी आदि का कहना है कि फर्रुखनगर जैसे पिछडे इलाके की जनता के इससे खुशी की बात क्या होगी की उनके द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि अपने सौंपी हुई जिम्मेवारी को भली प्रकार से निभा रहे है। जनता के मान सम्मान और उनके द्वारा उठाई आवाज को प्रदेश के सदन तक गुंजायमान किया है। जनता की मेहनत को अंजाम तक पहुंचाने के लिए लगे हुए है। फर्रुखनगर इलाके की जनता भी इस बार उप मंडल बनाने की मुहिम में किसी प्रकार की कमी नहीं रहना देना चाहती है।
गांव-गांव, ढ़ाणी-ढाणी में हर रोज फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की बात को लेकर चर्चा रहती है। उन्होंने बताया कि इस इलाके की उन्नति के द्वारा खुलने का समय नजदीक आ गया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह व विधायक सत्यप्रकाश जरावता अपनी भूमिका और किरदार निभाने में पिछे नहीं है। इसका लाभ इलाके को जरुर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहभागीदारी का ही परिणाम है कि जनता द्वारा उठाई मांग को सरकार ने तवजों दी और लगभग कार्य पूरा होने को है। उप मंडल की घोषणा मात्र शेष है। उन्होंने बताया कि किसी भी इलाके के उत्थान में उसकों दिया गया सम्मान काफी सार्थक साबित होता है।