क्राइमदेश

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने पीसीआर वैन में खुद को मारी गोली, मौत !

दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाले एएसआई का नाम तेजपाल (54) बताया जा रहा है, जिन्होंने जखीरा फ्लाईओवर के पास पीसीआर वैन में खुद को गोली मार ली।
मिली जानकारी के अनुसार तेजपाल ने जब अपने आप को गोली मारी उस वक्त बाकी साथी पीसीआर में मौजूद नहीं थे। फिलहाल, दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला शनिवार सुबह का बताया जा रहा है. एएसआई दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर के पास ही ड्यूटी पर तैनात थे।