जागरूकता अभियान के तहत किसानों को बताए उन्नत खेती के मंत्र

-कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा में जागरूकता सप्ताह के तहत किसानों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां

रेवाड़ी: राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर कृषि विज्ञान केन्द्र रामपुरा में किसान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में गांव डूंगर वास, मसानी, रस गण के किसानों को केंद्र समन्वयक डॉक्टर कपूर सिंह ने किसानों को उन्नत खेती के मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के हर संभव प्रयास कर रही है। इसीलिए किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्नत खेती और फसल विविधीकरण अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकता है। डॉक्टर कपूर सिंह ने किसानों को फसलों की बेहतर सिंचाई के भी गुर बताए। इस दौरना उन्होंने किसानों से फसल उत्पादन आदि के बारे में सवाल भी पूछे। साथ ही किसानों कि और से पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। किसानों ने बताया कि एक दो साल से फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई है। डॉक्टर कपूर सिंह ने किसानों को नई किस्म के बीज आदि के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसान नई जानकारियों के माध्यम से निश्चित ही लाभान्वित होगें। इस मौके डॉक्टर राजकुमारी, डॉक्टर अनिल यादव, डॉक्टर विश्वजीत सिंह, डूंगर वास के पूर्व सरपंच नवल सिंह, महिपाल पंच, मास्टर उमराव सिंह, रमेश कुमार, ब्रह्मप्रकाश जैन, महावीर सिंह, सुरेन्द्र खोला, शमशेर सिंह, सचिन कुमार, दीपक, देशराज, पवन कुमार, भोलू, बिजेंद्र, लक्ष्मीनारायण पप्पू, मोहर सिंह, सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। इस दौरान किसानों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *