देशराजनैतिकहरियाणा

जनता की मांग पर जनप्रतिनिधियों ने शुरू की फर्रुखनगर को उपमंडल बनाने की पैरवी

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर को उपमंडल का दर्जा दिलाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता के बाद बादशाहपुर के विधायक एवं कृषि एवं उद्योग के चेयरमैन राकेश दौलताबाद ने भी पत्र लिखकर पैरवी शुरु कर दी है। जिससे क्षेत्र की जनता को उम्मीद की किरण नजर आने लगी है। क्षेत्रवासी इस बात से काफी संतुष्ट नजर आ रहे है कि उनके द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि इलाके की भलाई और उन्नति के लिए उठाई गई उप मंडल की मुहिम में अग्रिम पंक्ति में खडे है।
पटौदी विधायक राकेश दौलताबाद ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे पत्र में फर्रुखनगर क्षेत्र की ऐतिहसिक पृष्ठ भूमि का उल्लेश करते हुए बताया कि यह इलाका साइबर सिटी गुरुग्राम का सबसे पिछडा इलका है। इसके के उत्थान के लिए उप मंडल का दर्जा दिया जाना अति आवश्यक है। उप मंडल क्षेत्र की जरुरत भी है। उन्होंने बताया कि किसान, कमेरो और वीरों की क्षेत्र को उप मंडल देकर इलाके का भग्य बदला जा सकता है। उप मंडल बनने से लोगों को रोजगार के संसाधन भी बढेंगे। एक ही छत के नीचे उन्हे उप मंडलीय स्तर के कार्य कराने में आसानी होगी उनका समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि उप मडंल से सम्बधित कार्य के लिए 25 से 30 किलो मीटर का सफर तय नहीं करना पडेगा। उन्होंने बताया फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जनता ने उन्हे चुन कर भेजा है तो वह इलाके के मान सम्मान के लिए विधानसभा में मांग भी उठाएंगे और पैरवी करेंगे |