फरार चल रहा नूह का जिला पार्षद गिरफ्तार !

नूह : की पुलिस ने फर्जी भूमि इकरारनामे को लेकर दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित जिला पार्षद को गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना प्रभारी ओमबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 के तावडू की ग्राम पंचायत सहसोला में 45 कनाल 16 मरला जमीन का आरोपित द्वारा फर्जी इकरारनामा किया गया था। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर गत 22 फरवरी को तावडू शहर थाने में तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिला पार्षद तारिक हुसैन भी इस मामले में आरोपित थे। जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। शुक्रवार को तावडू शहर पुलिस को जिला पार्षद के नगर में एक जगह छिपे होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है।