गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की प्रतियोगिताएं

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में स्थानीय राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर प्रांगण में प्रधानाचार्य अभय सिंह की अध्यक्षता में गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता, निबंध , लेखन, चित्र निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अभय सिंह ने बताया कि संसार में सर्वश्रेष्ठ ज्ञान या विज्ञान जहां भी दृष्टि गौचर होता है उसका मूल स्त्रोत महाभारत है। आदरणीय गीता ग्रंथ का मूल महाभारत ही है। कार्यक्रम संचालन संस्कृत अध्यापिका रजनी ने किया। धनश्याम शास्त्री ने बताया कि विश्व के महान ग्रंथ गीता के उपदेश सब जगह हर समय में समान रुप से उपयोगी है। इस मौके पर सतीश कुमार, वेद प्रकाश, सुरेश कुमार शास्त्री, सतपाल यादव, मंजू दहिया, संयोगिता आदि ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *