सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वितरित किए मास्क

मानेसर : कोरोना महामारी व किसान आंदोलन को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 74वे जन्मदिन को सादगी से मनाया। बुधवार को मानेसर गांव में पटौदी हल्के के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी के नेतृत्व में लोगो मे मास्क वितरित किए। इस मौके पर सुधीर चौधरी ने कहा कि इस समय देश दोनों ओर से मुसीबत में हैं देश की जनता जहाँ कोरोना महामारी से झूझ रही हैं तो वही देश का अन्नदाता किसान अपने प्रभुत्व की लड़ाई लड़ रहा हैं इसलिए इस वर्ष हम हमारे नेता का जन्मदिन सादगी से मना रहे हैं। देश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता सादगी के साथ सोनिया जी का जन्मदिन मनाएंगे। मानेसर में कार्यकर्ताओं ने बाजार की सभी दुकानों व रेहड़ी वालो को मास्क वितरित किए व लोगो को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर उन्होंने प्रदेश व केंद्र की जनविरोधी व हिटलरशाही सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार चाहे वह केंद्र की हो या हरियाणा प्रदेस की दोनों ही जनविरोधी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कोई भी सुनियोजित कार्यक्रम नही हैं। उन्होंने कहा कि देश की गरीब जनता को जुमलेबाजी करके जितने वाली यह भाजपा अब उनके साथ दोगलापन कर अम्बानी व अडानी की झोली भर रही हैं। सुधीर चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि यह सरकार किसानों व कमेरे वर्ग के हितों से खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने तुरंत प्रभाव से किसान विरोधी बिलों को वापिस लेने की मांग की व कहा कि हम किसानों के साथ है। उन्होंने बताया कि किसानों का सहारा लेकर जितने वाली जजपा भी भाजपा की कठपुतली बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि किसान नेता देवीलाल के नाम पर वोटबैंक बनाने वाली जजपा के नेता अब कहा हैं। अभी तक दुष्यंत चौटाला की तरफ से किसान के पक्ष में नही आना इस बात का सबूत हैं कि जजपा व भाजपा दोनों ही सत्ता की लोभी हैं उन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए जनता नही जिसका जवाब उन्हें जनता आगामी चुनावो में जरूर देगी। बुधवार को मानेसर में मास्क वितरण कार्यक्रम में सुधीर चौधरी के साथ पटौदी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत यादव, जिला मीडिया कॉर्डिनेटर गौरव शर्मा, वरिष्ठ युवा नेता प्रवेश यादव, पटौदी विधानसभा मीडिया कॉर्डिनेटर सन्दीप यादव, मनोज जमदग्नि, कुलदीप यादव, योगेश, भूपसिंह ततारपुर, राहुल मदान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *