दर्शकों का टोटा : मल्टीप्लेक्स के लिए खर्च निकलना मुश्किल !

गुरुग्राम : कोरोना वायरस महामारी के चलते सिनेमा घर मालिकों को झटका लगा है। कोरोना की वजह से दर्शकों की संख्या में वृद्धि नहीं हो रही है। खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है। शनिवार को शहर के मल्टीप्लेक्स लेकर पुराने सिनेमा घरों की हालत जानी गई। पुराने सिनेमाघर एक चालू है, बाकी बंद पड़े हैं। कोरोना के डर से दर्शक फिल्म देखने नहीं जा रहे है। सिनेमाघरों में भी पुरानी फिल्में दिखाई जा रही हैं।
सात महीनों से बंद शहर के सिनेमा घर 15 अक्तूबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल गए थे। सरकार के मानक के अनुसार संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की शुरू की गई थी। शहर में 20 मल्टीप्लेक्स और छह सिनेमाघरों का संचालन हो रहा था। सामाजिक दूरी, सेनेटाइजर, एक सीट छोड़कर दर्शकों को सीट पर बैठाया जा रहा है। ऑनलाइन टिक्ट की बुकिंग पर ज्यादा जोर दिया जा रहा था। जिससे भीड़ एकत्र नहीं हो।
लॉकडाउन के बाद से शहर के कई मल्टीप्लेक्स भी बंद पड़े हैं। इसमें सेक्टर-4, सेक्टर-52, सेक्टर-82 के वाटिका सिटी के एक कंपनी के सिनेमाघर बंद पड़ा है। जबकि दूसरी कंपनियों के सिनेमाघर तो खुले है,लेकिन कर्मियों को वेतन देना मुश्किल हो रहा है। 10 से 15 प्रतिशत सिनेमाघरों की सीट फुल हो पाती है। एक सिनेमाघर मैनेजर ने कहा कि कब तक यही स्थिति रहेगी, यह कहना मुश्किल हो गया है। कर्मियों को वेतन से लेकर बिजली खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहे हैं।
पुराने शहर में सात पुराने सिनेमाघर है। जिसमें पांच बंद हो चुका है और दो संचालित हो रहे हैं। लॉकडाउन के बाद राज सिनेमा सरकार के नियमाों का पालन करते हुए शुरू किया गया था। तीन शो रोज चलते हैं और देखने वाले एक शो में कभी पांच कभी सात हो जाते है। ऐसे में सिनेमाघर मालिक आर्थिक तंगी के कारण पुरानी फिल्में चला रहे हैं। सिनेमाघर के मैनेजरों के अनुसार नई फिल्मे रिलीज नहीं हो रही है। कोरोना के डर से शूटिंग बंद चल रही है। कई फिल्मों की शूटिंग हुई और वेब सीरिज पर चलाई जा रही है। इससे सिनेमाघरों पर असर पड़ा है। लोग घर मोबाइल पर नई फिल्में देखते है तो वह सिनेमाघर नहीं आ रहे है। वैसे भी शहर में कोरोना कम होने के बजाय तेजी से बढ़ गया है। इसके डर भी लोग नहीं आ रहे हैं।
एक मल्टीप्लेक्स मैनेजर का कहना है सिनेमाघर अब चलाना मुश्किल हो गया है। देखने वाले ही नहीं रहे है। एक शो में पांच से सात लोग आते है। तीनों शो मिलकर 20 से 25 लोग रोजाना आते हैं। डेढ़ महीने में बिजली का किराया निकानला मुश्किल हो गया है। स्टाफ को कहां से वेतन देंगे, यहीं हाल रहा है तो बंद करना पड़ेगा। नई फिल्में नहीं आने से पुराने से काम चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *