महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम रखेगा उपवास : चौधरी संतोख सिंह

गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 65वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि दिनांक 30.01.2021 को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपवास रखेंगे तथा शांति एवं अहिंसा का संकल्प लेंगे।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी माँगो के समर्थन में शांतिपूर्वक आंदोलन चलाएंगे।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में क़ानून जनता पर थोपे नहीं जाते बल्कि जनता से सलाह मशविरा करके जनता के जनकल्याण के लिए बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने काले क़ानून किसानों पर ज़बरदस्ती थोपें है। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही व हठ धर्मिता छोड़ कर जनहित में काले क़ानून रद्द कर दे।
आज धरने पर बैठने वालों में नवनीत रोज़,मनोज वशिष्ठ,नरेंदर महलावत एडवोकेट, राजेश धनखड़, सतीश मराठा,कंवर लाल यादव,बाबा बलदेव सिंह,जयदार रघुबीर सिंह नंबरदार, राजेंद्र सिंह सरोहा,बलकेश बाल,अमित शर्मा, शुभम शर्मा, मुकेश डागर,जयप्रकाश रेहडू,अनिल पवार ट्रेड यूनियन काउंसिल,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,डॉक्टर धर्मबीर राठी,रविंदर माथुर,जयप्रकाश रेहडू,अभय पूनिया,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार,धर्मबीर परवाल,हुकम चंद,निहाल सिंह धारीवाल, अरुण शर्मा एडवोकेट,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,विजय यादव,हरि सिंह चौहान,मनीष मक्कड़,मीनू कपूर,अनिल कुमार दौलताबाद,तेजराम,दिलबाग सिंह,परमिंदर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह गुलिया,मंजीत जैलदार, उम्मेद सिंह महलावत,नरेन्द्र पाल किलहोड,डॉक्टर सारिका वर्मा,रेखा यादव,अनिल कुमार दहिया तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।