देशराजनैतिकहरियाणा

गुरुग्राम भाजपा का संकल्प, मतदाता सूची से न छूटे एक भी पात्र नागरिक : सर्वप्रिय त्यागी

-हर पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज कराना हम सबकी जिम्मेदारी – मुकेश शर्मा
गुरुग्राम :भाजपा हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला भाजपा कार्यालय गुरुकमल में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पिछले माह के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और सूची से छूटे पात्र मतदाताओं की सहायता करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संकल्प लिया गया कि गुरुग्राम में कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि SIR के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों की बूथवार गंभीरता से जाँच की जाए। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम हट गया है, तो उससे संपर्क कर नियमानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने और सूची में नाम दोबारा जुड़वाने में सहयोग करें।
गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, इसके लिए प्रयास करना और उसके मताधिकार की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सूची से छूटे पात्र नागरिकों को नाम जुड़वाने में पूरा सहयोग मिले।
जिला प्रभारी संदीप जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता इस अभियान को हर बूथ तक ले जाएँ, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला मीडिया सह प्रभारी कृतिक जैन सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चों, विभागों व प्रकोष्ठों के संयोजक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।