देशराजनैतिकहरियाणा

देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया रोष प्रदर्शन

-कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता बोले-कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ, खुद के गिरते विश्वास से डरी हुई है भाजपा
-आने वाले चुनावों में भाजपा को देश और प्रदेश से चलता करेगी जनता
गुरुग्राम: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (शहरी एवं ग्रामीण) द्वारा सोमवार शाम को जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। प्रदर्शन का नेतृत्व गुडग़ांव जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह एफआईआर राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और विपक्ष की आवाज को दबाने की साजिश है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के सेेंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी जी गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए भाजपा उन्हें एफआईआर से डराना चाहती है। भाजपा यह समझ ले, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है। यह एफआईआर नहीं, भाजपा की डर की निशानी है। जब-जब राहुल गांधी ने सच बोला है, तब-तब सरकार ने जांच एजेंसियों और एफआईआर का सहारा लिया है, लेकिन हम झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस पूरी ताकत से सडक़ों पर उतरेगी और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ और अपने गिरते विश्वास से भाजपा में डर का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने ने कहा कि जनता में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोष है। उस आक्रोष को नजरअंदाज करने के लिए भाजपा हमेशा से ही नए-नए पैंतरे आजमाती है। उन्होंने कहा कि देश में उठी आक्रोष की चिंगारी अब भाजपा के खात्मे के साथ ही शांत होगी। पंकज डावर ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को बंद करने के लिए एफआईआर का हथियार इस्तेमाल कर रही है। राहुल गांधी जी ने हमेशा सच की बात की है।

तानाशाही के खिलाफ यह लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी: वर्धन यादव
ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि यह सिर्फ राहुल गांधी जी पर एफआईआर नहीं है, यह देश के लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। हमारे नेता ने भारत जोड़ो यात्रा से देश को जोड़ा है, और भाजपा तोड़पे का काम कर रही है। तानाशाही के खिलाफ इस लड़ाई को हम मजबूती से लड़ेंगे। आज का यह रोष प्रदर्शन सिर्फ शुरुआत है। अगर यह एफआईआर वापस नहीं हुई तो हम पूरे जिले में बड़े आंदोलन करेंगे। उन्होंने अडानी, बेरोजगारी, महंगाई और चीन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा, तो सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। गुरुग्राम की जनता यह सब देख रही है। आज कमान सराय से जो आवाज उठी है, वह हर गांव-गली तक जाएगी। हम इस लड़ाई को हर बूथ तक ले जाएंगे। डावर ने कहा कि भाजपा अपने ही पार्षद के आरोपों पर चुप है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तुरंत एफआईआर कर दी जाती है। यह दोहरा चरित्र है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह मुकदमा वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पूरे हरियाणा में उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस हरियाणा अध्यक्ष निशित कटारिया, सुनीता सहरावत, सूबे सिंह यादव, सीमा पाहुजा, सीमा हुड्डा, कुलराज कटारिया, कुलदीप गुज्जर, राजेश यादव बादशाहपुर, शाहीन शम्स, सतबीर पहलवान, सुखबीर तंवर, सुनील यादव, शैलेश खटाना, अशोक उल्लावास, अमित कोचर, राजपाल यादव, भोले गुज्जर,
नरेश वशिष्ठ, शहजाद खान, जयपाल धनकर, दीपक दहिया, महावीर कन्हई, राजकुमार, राजकुमार यादव, संजय भारद्वाज, राकेश यादव, विवेक कटारिया, योगेश यादव, हरिंदर सहरावत, राजीव यादव, दीपेश कौशिक, पंकज मेहंदीरता, राहुल ज़ैलदार, रमाकांत शर्मा, तपन दास समेत अनेक लोग मौजूद थे।