जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : देखना है, दो नेताओं का सीएम दरबार में कितना दबदबा !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र का पूर्ण हिस्सा एवं पटौदी और बादशाहपुर विधानसभा में विभाजित हैरीटेज सिटी फर्रुखनगर खंड को उप मंडल बनाने के लिए आमजन ही नहीं बल्कि जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने ऐडी चोटी का जोर लगाया हुआ है। फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलवाना केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व विधायक सत्य प्रकाश जरावता के लिए प्रतिष्ठा का प्रशन बन गया है। देखना यह है कि इस बार दोनों नेताओं का सीएम दरबार में कितना दबदबा बरकरार है। यह ते आने वाला वक्त ही बतायेगा।
मनोज प्रजापति, पूर्व सरपंच इंद्राज सिंह सुल्तानपुर, गुलशन, सौरभ, जोगिंद्र सिंह, महेश कुमार आदि का कहना है कि हैरिटेज सोसायटी फर्रुखनगर नाम बडा और दर्शन छोटे वाले वाली बात चरितार्थ हो रही है। कहने को तो इलाके के रणबाकुरों ने देश की आजादी की जंग में बढ़चढ कर हिस्सा लिया और देश के लिए प्राण न्यौछावर किए। लेकिन इतिहास के गुमनाम पन्नों में छिपी उनकी दांस्ता इलाके के उत्थान के कारगर साबित नहीं हो पा रही है। राजनीतिक उपेक्षा के कारण इलाका उन्नति की बजाये पिछड गया है। फर्रुखनगर को खंड व तहसील का दर्जा तो प्राप्त है लेकिन अभी तो उसे उप मंडल का दर्जा नहीं मिला है। जिसके कारण यह इलाका काफी पिछड चुका है। लेकिन इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने जनता की मुहिम को को सही ठहराते हुए पूर्ण सर्मथन दिया है। जिससे इलाके की जनाता को पूर्ण विश्वास हो गया है कि उनकी 2 दशकों की मेहनत इस बार अवश्य रंग लाएगी।
उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर को जिस दिन उप मंडल का दर्जा प्राप्त हो जाएगा उस दिन यह हैरिटेज सिटी पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा उन्नतिशील और चर्चा का विश्व होगा। सबसे कम समय में उन्नति की डगर पर चढ़ कर विकास का परचम फराने में भी सफल होगा। फर्रुखनगर इलाके में रोजगार के द्वार भी खुल जाएंगे। उद्योगपतियों की यह इलाका पहली पसंद बन जाएगा।