क्राइमहरियाणा

हनीट्रैप : दुकानदार को फंसा अंतरंग संबंध बनाए फिर कर दी तीन लाख रुपए की मांग, पुलिस ने किया युवती को गिरफ्तार !

फरीदाबाद : यहाँ के तिगांव थाना क्षेत्र में एक हनीट्रैप का मामला सामने आया है जिसमें एक युवती ने दुकानदार को फंसाकर होटल में ले जाकर अंतरंग संबंध बनाए फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती ने तीन लाख रुपए की मांग दुकानदार से की। न देने पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देते हुए एक लाख रुपए वसूल भी लिए। बाकी बचे दो लाख रुपए लेने के लिए बार बार वह दूकानदार को धमकाती रही। परेशान दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जाल बिछाकर 50 हजार रुपए दोबारा देते हुए युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
तिगांव निवासी दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कूलर की दुकान करते हैं। उसने दुकान में दो कर्मचारियों को भी रखा है। एक दिन युवती उनकी गैर मौजूदगी में दुकान पर आयी और कर्मचारियों से विजिटिंग कार्ड लेकर गयी थी। कुछ दिन बाद उसने कूलर लेने के बहाने फोन किया और रेट पूछे। उसने अपना नाम सुरभि बताया। 4 मार्च को उसने मिलने की इच्छा जताते हुए सेक्टर 64 बुलाया। वहां से ओयो होटल में चलने को कहा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि युवती होटल में उन्हें ले जाकर अंतरंग संबंध बनाए। पांच मार्च की सुबह सुरभि ने फोन करके फालतू की बातें करना शुरू कर दी। इसके बाद वह दुकान पर आ गई। उसने तीन लाख रुपए देने को कहा। ऐसा न करने पर उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। दुकानदार ने डरकर 21 मार्च को दोपहर बाद 3:15 बजे एक लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा बकाया दो लाख रुपए न देने पर दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराने की धमकी दी। युवती 7 अप्रैल को फिर दुकान पर आई। बदनामी के डर से 50 हजार रुपए और देने की हामी भर दी।
दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जाल बिछाकर 50 हजार रुपए में से कुछ के नंबर नोट कर दुकानदार को युवती के पास भेजा। दुकानदार ने युवती को दुकान के पास बुलाकर पैसे दे दिया। इशारा मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर युवती को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 50 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। पकड़ी युवती बल्लभगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।