क्राइमदेश

जेएनयू में होली के दिन गर्ल्स हॉस्टल के सामने निकाली अर्धनग्न परेड, शिकायत दर्ज !

नई दिल्ली : जेएनयू में महिला छात्रावास के सामने छात्रों की तरफ से अर्धनग्न परेड निकालने का मामला सामने आया है। सोमवार होली के दिन निकाली गई इस परेड की शिकायत छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ लैंगिक संवेदीकरण कमेटी (जीएसकैश) के समक्ष की है। हालांकि जीएसकैश की जगह विवि प्रशासन आईसीसी को मान्यता दी हुई है।
छात्राओं की तरफ से दर्ज शिकायत के अनुसार होली के दिन दोपहर में महिला छात्रावास परिसर में छात्रों का एक समूह ने अर्धनग्न होकर परेड भी निकाली। वहीं इस मामले में जेएनयू छात्रसंघ ने जेएनयू प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। छात्र संघ ने बयान जारी कर कहा है कि विवि प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में भी तक प्रशासन का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।