क्राइमहरियाणा

स्कूल बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत छात्रा घायल !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : खंड के गांव जाटौला में एमडी स्कूल मुमताजपुर की तेज रफ्तार बस ने बाइक को टककर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि उसकी बाइक पर बैठी आईटीआई की छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। बस चालक घटनास्थाल से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना में घायल युवती के बयान में अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में निकिता पुत्र राजपाल निवासी जाटौला ने बताया कि वह आईटीआई की छात्रा है। दिनांक 15 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे अपने पडौसी रितेश की बाइक पर बैठ कर आईटीआई गुरुग्राम जा रही थी। जैसे ही गांव से बाहर पहुंचे तो सड़क पर एमडी सिनियर सेकेंडरी स्कूल मुमताजपुर नया गांव की बस तेज रफतार से आई स्कूल बस ने बाइक को टककर मार दी। दुर्घटना में उसे और रितेश को काफी चोटे आई। बस चालक मौके का लाभ उठा कर भाग निकला। दोनों को घायल अवस्था में ग्रामीणों व परिजनों से सीएचसी पटौदइ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के दौरान रितेश पुत्र ब्रजमोहन की दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई।