क्राइमदेश

नोएडा में आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार !

नई दिल्ली : नोएडा सेक्टर 9 में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक आर.के. सिंह ने बताया कि आरएसएस के नोएडा के विभाग कार्यवाहक विनोद कौशिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार को कुछ लोगों ने सेक्टर-9 में उनके तथा उनके भाई के ऊपर जानलेवा हमला किया।
उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामला दो वाहनों के टकराने के बाद शुरू हुआ और पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। बता दें कि इस घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की तादाद में इकट्ठे हुए लोगों ने शुक्रवार रात को सेक्टर-20 थाने का घेराव करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।