खेलदेशहरियाणा

भारतीय वॉलीबाल संघ के ज्वाईंट सेक्रेटरी निर्वाचित हुए सूबे सिंह

-भारतीय वॉलीबॉल संघ में एक बार फिर से हरियाणा का दबदबा
-इनेलो के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी हैं सूबे सिंह
चंडीगढ़ : भारतीय वॉलीबाल संघ के चुनाव में हरियाणा राज्य से चरखी दादरी जिले के सूबे सिंह ज्वाईन्ट सेक्रेट्री निर्वाचित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सूबे सिंह पिछले कई वर्षों से हरियाणा वॉलीबाल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यही नहीं सूबे सिंह इंडियन नेशनल लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी हैं।
सूबे सिंह का पूरा जीवन ही वॉलीबॉल खेल के लिए समर्पित रहा है। अपने छात्र जीवन से ही ये वॉलीबाल खेल से जुड़े रहे और एक खिलाड़ी के रुप में इन्होंने हरियाणा प्रदेश का नेतृत्व करते हुए एक कप्तान के रुप में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश को अनेक पदक दिलवाए। 1982 में जब हरियाणा ने वॉलीबाल में नेशनल गोल्ड मेडल का खिताब हासिल किया था तो उस समय भी सूबे सिंह हरियाणा टीम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे।
सूबे सिंह पिछले कई वषोज़्ं से हरियाणा वॉलीबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री पद का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। अपने इस कार्यकाल के दौरान इन्होने प्रदेश में वॉलीबॉल को लोकप्रिय बनाने के साथ ही साथ प्रदेश में वॉलीबाल खेल के विकास के लिए हर संभव उपाय किए। यह वॉलीबॉल खेल के प्रति इनके समर्पण और लगाव का ही परिणाम रहा कि इनके इस कार्यकाल के दौरान हरियाणा प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए एक टीम के रुप में अनेक खिताब जीते। इनके इस कार्यकाल के दौरान प्रदेश के खिलाडिय़ों ने वॉलीबाल खेल में मिनी नेशनल, जूनियर नेशनल, सब जूनियर नेशनल और यूथ नेशनल में प्रदेश को चैंपियन का खिताब दिलवाने का कार्य किया। यह वॉलीबॉल खेल के प्रति इनके समर्पण और लगाव का ही परिणाम रहा कि भारतीय वॉलीबाल संघ के इस वर्ष हुए चुनाव में सूबे सिंह ज्वाईन्ट सेक्रेट्री के रुप में निर्वाचित हुए।
ज्ञात रहे कि एक दशक पश्चात एक बार फिर से भारतीय वॉलीबॉल संघ में हरियाणा के पदाधिकारी निर्वाचित
उल्लेखनीय है कि भारतीय वॉलीबॉल संघ में सूबे सिंह के इस निर्वाचन से हरियाणा को लगभग एक दशक पश्चात फिर से वह गौरव प्राप्त हुआ है जिसका वह असली हकदार था। इससे पूर्व हरियाणा के गोपीचन्द गहलोत जो हरियाणा विधान सभा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं, ने संघ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय वॉलीबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया था। गोपीचन्द गहलोत से पूर्व इनेलो के प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला जो भारतीय ओलंपिक संघ के भी अध्यक्ष रहे हैं, ने लगातार आठ वर्षों तक भारतीय वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष पद को सुशोभित करने का कार्य किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *