क्राइमहरियाणा

हरियाणा में दुल्हन बनते बनते बची नाबालिग

जींद : महिला एवं बाल संरक्षण विभाग की टीम ने शनिवार रात जींद शहर और उचाना के सुदकैन खुर्द में बाल विवाह रूकवाया। दोनों की जगह दुल्हन बनी लड़कियों की उम्र 17 और साढ़े 17 साल थी लेकिन दूल्हे की उम्र 24 साल थी। विभाग द्वारा परिजनों से लिखित में दोनों बच्चों के बालिग होने तक शादी नहीं करने का ब्यान लिया गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 नंबर पर विभाग को सूचना मिली थी कि उचाना के सुदकैन खुर्द गांव में शादी हो रही है, जिसमें दुल्हन नाबालिग है। इस पर सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, एसआई राजबीर सिंह, महिला सिपाही पूनम, एसपीओ सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। पंजाब के डेराबसी से बारात आई थी। टीम ने मौके पर पहुंच दूल्हा और दुल्हन के जन्म प्रमाण पत्र मांगे। इसमें लड़की की उम्र साढ़े 17 साल पाई गई, जबकि दूल्हे की उम्र 25 साल थी। लड़की केवल 10वीं तक ही पढ़ी थी। इस पर विभाग ने दूल्हा और दुल्हन पक्ष से बालिग होने तक शादी नहीं करने के लिखित में बयान दर्ज करवाए गए। इसके बाद विभाग को सूचना मिली की अर्बन एस्टेट कॉलोनी की जाट धर्मशाला में भी शादी-समारोह चल रहा है, जहां लड़की की उम्र विवाह योग्य नहीं है। विभाग की टीम जाट धर्मशाला में पहुंची, जहां मंडप सजा हुआ था। टीम द्वारा दूल्हा और दुल्हन के जन्म प्रमाण पत्र जांचे तो इसमें लड़की की उम्र मात्र 16 साल की थी, जबकि लड़के की उम्र 24 साल मिली। बारात शिव कॉलोनी से पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *