खेलदेशहरियाणा

युवा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं: अमित स्वामी

रेवाड़ी : जिले के गांव खोरी के बस स्टैंड निकट राॅबिन जिम के हाॅल में राॅबिन क्लासिक आम्र्स रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक तथा जिम एसोसियेशन, रेवाड़ी के अध्यक्ष अमित स्वामी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए।
विशिष्ठ अतिथि के रुप में पूर्व जिला पार्षद प्रशांत सन्नी यादव, समाजसेवी दिनेश यादव, अन्तर्राष्ट्रीय पावर लिफिटंग खिलाड़ी मुकेश शर्मा ने संयुक्त रुप से प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। 50 से 60 कि.ग्रा. वजन वर्ग में भव्य निवासी शहबाजपुर प्रथम रहे, 60 से 70 कि.ग्रा. वजन वर्ग में जतिन निवासी चिमनावास प्रथम रहे, 70 से 80 कि.ग्रा. वजन वर्ग में रोहित निवासी रेवाड़ी प्रथम रहे, 80 से 90 कि.ग्रा. वजन वर्ग में अरमान निवासी चिमनावास प्रथम रहे, 90 कि.ग्रा. वजन वर्ग से ज्यादा में सिकन्दर निवासी गिगलाना प्रथम रहे। रोहित को ओवर आल टाइटल से नवाजा गया।
अमित स्वामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह अति आवश्यक है कि युवा खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ रहे चूंकि मजबूत युवा ही मजबूत राष्ट्र की पहचान होता है। हार-जीत जीवन का हिस्सा है, उससे निराश न हो। पूर्व जिला पार्षद प्रशांत यादव सन्नी ने भी सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता के आयोजक सुरजीत यादव को बधाई का पात्र बताते हुए उनकी प्रशंसा की। विजेता खिलाड़ियों को अमित स्वामी, प्रशांत सन्नी यादव, दिनेश यादव, मुकेश शर्मा ने मैडल्स, ट्राफी व नकद पुरस्कार राशि
देकर सम्मानित किया।