संत शिरोमणि बाबा मोहन दास का 438 वा पर्व एवं विशाल भंडारा मेला 4 मार्च को
रेवाड़ी : अस्थल बाबा मोहनदास धाम ग्राम भाड़ावास में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार दिनांक 4 मार्च 2026 को महान आत्मा श्री संत शिरोमणि बाबा मोहनदास मेला श्री चैतन्य महाप्रभुजी की स्मृति में विशाल भंडारा मेला में कुश्ती दंगल 438 वा आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति मेले के मुख्य आकर्षक नगाड़ा प्रतियोगिता होगी वहीँ कुश्ती दंगल में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और यूपी के नामी पहलवान भाग लेंगे।
इस पवन पर्व के आयोजन 27 फरवरी परिक्रमा 5:00 बजे से 7:00 बजे तक के साथ आरम्भ होंगे। जागरण रात्रि 9:00 बजे द्वादशी शनिवार 28 फरवरी और हवन 8:00 बजे से 10:00 बजे तक होगा। होली मंगलवार दिनांक 3 मार्च और मेला कुश्ती दंगल धूलंडी बुधवार 4 मार्च को तथा कराटे प्रतियोगिता 1:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। कुश्ती का कामडा 61000 रू का होगा। कुश्ती दंगल के लिए रेफरी व मेला प्रबंधक का निर्णय मान्य होगा।
ग्राम भाड़ावास रेवाड़ी से 7 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर रोड पर है जिसके दक्षिण दिशा में मंदिर है। मंदिर के महंत श्री महावीर दास जी ने सभी बंधुओ से संत शिरोमणि बाबा मोहन दास जी महाराज के प्रति सच्ची श्रद्धा वह भक्ति प्रकट करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।
