कांग्रेस संगठन के हर साथी कार्यकर्ता को साथ लेकर चलूंगा: पंकज डावर

-कांग्रेस शहरी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए संगठन का आभार
-पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन के लिए काम करने की कही बात
-पंकज डावर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, दी बधाइयां
-पंकज डावर ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करके लिया आशीर्वाद व मार्गदर्शन
गुडग़ांव: नवनियुक्त कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। अपने साथी कार्यकर्ताओं द्वारा हमेशा दिए गए सहयोग के लिए भी उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा कि अब और ऊर्जा के साथ हम सबको मिलकर काम करना है। संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना है। पंकज डावर ने बुधवार को श्रीमाता शीतला मंदिर जाकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
पंकज डावर ने अपनी नियुक्ति के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा, पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ङ्क्षसह यादव, पूर्व विधायक चिरंजीव मुलाकात की। वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलाया कि संगठन के लिए दिन-रात मेहनत करके और अधिक मजबूती देेंगें। कांग्रेस गुडग़ांव शहरी अध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज डावर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पंकज डावर ने कांग्रेस संगठन के शीर्ष नेतृत्व का अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे सदा खरे उतरेंगेें। अपनी गुरुग्राम शहरी जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति को पंकज डावर काम का ईनाम मानते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी पद की लालसा नहीं की। संगठन से जब से जुड़े, तब से संगठन के लिए काम करने की सोच से ही जुटे रहे। पार्टी को कभी कमजोर नहीं होने देने की सोच के साथ काम किया। हर मंच पर पार्टी का पक्ष मजबूती के साथ रखा।
वे कहते हैं कि कांग्रेस संगठन ऐसा है, जहां हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाती है। हर किसी के काम का बेहतरी से मूल्यांकन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारी आई है। इस जिम्मेदारी को वे हर साथी कार्यकर्ता के साथ मिलकर पूरा करेंगे। संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ कांग्रेस का कुनबा बढ़ाने का काम करेंगे। पंकज डावर को शहरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया है। पंकज डावर जनहित के मुद्दों को हमेशा मजबूती के साथ उठाते हैं। जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाते हैं।