क्षेत्र की जनता युवा प्रत्याशी वर्धन यादव के पक्ष में खुद कर रही चुनाव प्रचार

गुरुग्राम : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव अपने चुनाव प्रचार में मजबूती के साथ जुटे हुए हैं। प्रचार अभियान में उन्हें भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। क्षेत्र की जनता युवा प्रत्याशी वर्धन यादव के पक्ष में खुद भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं में कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में समस्याओं का अंबार है। चाहे बरसात के दिन हो सामान्य दिन, यहां कई क्षेत्रों में जलभराव रहता है। सफाई, पीने का पानी समेत और भी अनेक समस्याएं क्षेत्र में व्याप्त हैं। वर्धन यादव ने समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान कराकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह चुनाव किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं लड़ रहा, बल्कि समस्याओं के खिलाफ लड़ रहा हूं। वर्धन यादव ने कहा कि उनके साथ पूरा तंत्र है और मेरा साथ जन तंत्र हैं। जनता की ताकत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का कुशासन हरियाणा ने 10 साल तक झेला है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा की सरकार ने कुछ काम नहीं किया।
वर्धन यादव ने कहा कि गुरुग्राम के जिला अस्पताल की बात करें तो उसे नया बनाने के नाम पर खत्म कर दिया गया। मिलेनियम सिटी गुडग़ांव का नाम है, लेकिन उसके बाद अपना बस अड्डा तक नहीं है। आईएसबीटी बनाने के दावे करते-करते भाजपा सरकार के 10 साल पूरे हो गए। आईएसबीटी के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। इससे साफ है कि भाजपा की नीतियों में भी खोट था और नीयत में भी। इसलिए अब हरियाणा की जनता भाजपा को चलता करके कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाने जा रही है। क्योंकि भाजपा सरकार से पहले 10 साल तक कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहायी। आज पूरे हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। रिकॉर्ड सीटें जीतकर हरियाणा में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनेगी। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि हरियाणा का समग्र विकास ही कांग्रेस सरकार का हमेशा लक्ष्य रहा है।