रोहतक में संपन्न हुई भारत रक्षा मंच हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
रोहतक : भारत रक्षा मंच हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वैश्य बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झज्जर रोड, रोहतक में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा आमंत्रित सदस्य तथा रोहतक के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष कमांडेंट श्री रोहताश कुमार गुप्ता ( वीरता पदक), श्री सत्यवान बिरला उपाध्यक्ष भारत रक्षा मंच हरियाणा, श्री सतवीर सिंह एडवोकेट महामंत्री भारत रक्षा मंच हरियाणा, श्री सुभाष गर्ग संगठन मंत्री एवं कार्यालय मंत्री भारत रक्षा मंच हरियाणा, श्री चतर सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष भारत रक्षा मंच हरियाणा, श्री प्रेम सिंह सहरावत एडवोकेट अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ हरियाणा, श्री सूरज प्रकाश भारद्वाज अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ भारत रक्षा मंच हरियाणा, श्री आकाश त्यागी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भारत रक्षा मंच हरियाणा, कुमारी कादंबिनी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भारत रक्षा मंच हरियाणा, श्री चरण सिंह यादव कार्यकारिणी सदस्य भारत रक्षा मंच हरियाणा, श्री सत्यनारायण गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य भारत रक्षा मंच हरियाणा, श्री अशोक गुप्ता जिला अध्यक्ष भारत रक्षा मंच जिला सोनीपत, श्री बलराज वशिष्ठ उपाध्यक्ष भारत रक्षा मंच जिला सोनीपत, सुश्री कविता बोरा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला रोहतक, श्रीमती सुनीता यादव महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहिल्याबाई नगर गुरुग्राम उपस्थित रहे।
रोहतक के गणमान्य व्यक्तियों में श्री दिनेश गोयल जी शिक्षा विभाग हरियाणा से अधिकारी के तौर पर सेवानिवृत हुए हैं, डॉ सतपाल शास्त्री जी शिक्षा विभाग हरियाणा उपस्थित रहे। कार्यकारिणी बैठक के दौरान कुछ नए पदाधिकारी की घोषणा की गई जिसमें श्री शिव चरण एडवोकेट को विधि प्रकोष्ठ का भारत रक्षा मंच हरियाणा का उपाध्यक्ष बनाया गया, श्रीमती सुनीता यादव को महिला प्रकोष्ठ जिला गुरुग्राम का अध्यक्ष बनाया गया, श्री प्रवीण मायना को युवा प्रकोष्ठ जिला रोहतक का अध्यक्ष बनाया गया । वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रदेश अध्यक्ष कमांडेंट श्री रोहतास कुमार गुप्ता (वीरता पदक) ने प्रशंसा की एवं पूरी टीम को और अधिक रुचि लेकर कार्य करने के लिए उत्साहित किया। कार्यकारिणी बैठक के दौरान कई प्रस्ताव पास किए गए जिसमें हरियाणा प्रदेश के अंदर रोहिंग्या और अन्य अवैध मुस्लिम घुसपैठिओ को पहचान करने एवं हरियाणा से निकालने के लिए हरियाणा सरकार से आग्रह किया गया। देशद्रोही मुस्लिम कट्टर पंथी द्वारा लव जिहाद के विषय में लोगों को विशेष कर महिलाओं को आगाह किया गया और हरियाणा सरकार से आग्रह किया गया कि सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि देश में मुस्लिमों द्वारा लव जिहाद ना हो सके और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाया जाए और हिंदू समाज के जो लोग धर्मांतरण करके मुस्लिम या ईसाई बनते हैं उनकी वह सभी सुविधाएं रोक दी जाए जो उन्हें हिंदू सनातन धर्म के दौरान मिल रही हैं। प्रदेश बैठक के अंदर कुल संख्या सो के आसपास रही। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष भारत रक्षा मंच , कमांडेंट श्री रोहतास कुमार गुप्ता (वीरता पदक) रहे। श्री राज कुमार महावर (सदस्य कार्यकारिणी) भारत रक्षा मंच ने स्टेज को अच्छे ढंग से संभाला एवं श्री सत्यवान बिरला जी उपाध्यक्ष भारत रक्षा मंच हरियाणा ने धन्यवाद दीया । प्रदेश कार्यकारिणी मीटिंग में लगभग 100 संख्या रही।