देश की एकता और अखंडता के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद कल्पना चावला शाखा के शपथ ग्रहण समारोह में किया गया आजादी में हुए शहीदों का भावपूर्ण स्मरण

गुरुग्राम : आजादी के अमृत महोत्सव और 76 वे स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर भारत विकास परिषद की कल्पना चावला शाखा के शपथ ग्रहण समारोह में आजादी के महासमर में शहीदों को नमन करते हुए उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सेक्टर 15 स्थित एक निजी होटल ( ग्रेसियस ) में आयोजित भारत विकास परिषद के आयोजन में प्रदेश नेतृत्व से विवेकानंद तिवारी, प्रदीप शर्मा, प्रदीप जैन तथा राम किशन गोयल तथा जिला से विजय अग्रवाल मंचासीन रहें I
आयोजन में विवेकानंद तिवारी तथा प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि इतनी बड़ी संख्‍या में इतनी विविधताओं से भरा जन-समुदाय – एक लोकतंत्र के रूप में आकस्मिक एकजुट नहीं हुआ था। ऐसा हमने इस विश्वास के साथ किया कि हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक सफल लोकतांत्रिक गणतंत्र के रूप में सफल हुए हैं।
राम किशन गोयल तथा प्रदीप जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। इसे हर वर्ष 15 अगस्त को देश भर में मनाया जाता है। इस तारीख को 1950 ई० में हमारे स्वतंत्र देश का संविधान लागू हुआ और ‘राष्ट्रपति’ के पद को सर्वोच्च शक्ति के रूप में स्वीकार किया गया। इस तिथि से हमारा देश स्वतंत्र गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया। हर भारतीय 15 अगस्त के इस खास दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। इस साल भारत की आजादी को 76 बरस पूरे हो गए हैं और भारत विश्व में सभी विकसित देशो के बीच में सिरमौर की तरह है I
अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हुए गीत में “भारत माता की संतति में,नव चैतन्य जगाया है।”, “वीर बांकुरों ने भारत के,जग में नाम कमाया है।”, और देश का कोना-कोना, मेहनत से विकसाया है।”, एकीकृत होगा भारत फिर, हिंन्दु शक्ति ने गाया है।”, “फिर अखण्ड हो भारत माता,यह विचार मन भाया है।” जैसे गीतों को गाते हुए नन्ही बच्ची हर्षिका, अरोमा गुप्ता, भजन गायक वंश मित्तल और गीत ने अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन में देशभक्ति से वातावरण को ओत प्रोत कर दिया I
परिषद के जुड़े प्रांतीय पदाधिकारी विवेकानंद तिवारी और विजय अग्रवाल ने देश की एकता और अखंडता के साथ ही सदस्यता और दायित्वों की नये और पुराने सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई I
आयोजन में परिषद की अध्यक्षा कुसुम गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव मित्तल, सचिव देशराज कालरा, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला संयोजिका अनुपमा गोयल, आदर्श आर्या, प्रिया पुष्करना, हरदेवी अरोरा, अनु आनंद, दीपा गर्ग, अंजू सहरावत, गीता यादव, मीनू, पायल गुप्ता, स्वाति, सुनिता अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, सुरेंद्र मनचंदा, महेश नागपाल, प्रशांत, सचिन मित्तल, रविंद्र अग्रवाल, संजय गोयल समेत अनेको कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे I