श्रमिक राष्ट्र की अर्थव्यवस्था एवं उन्नति का आधार: अमित स्वामी
रेवाड़ी : आज अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर रेवाड़ी चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष एवं यंगमैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों एवं श्रमिक संगठनों को संस्था की ओर से हार्दिक बधाई व्यक्त की है। अमित स्वामी ने कहा कि श्रमिक किसी भी राष्ट्र, संस्था, उद्योग, व्यवसाय व समाज का अति महत्वपूर्ण अंग है व देश की अर्थव्यवस्था का आधार है। वो राष्ट्र कभी सम्पन्न नही हो सकता जहां श्रमिकांे के अधिकारों व उनके सर्वांगीण विकास के मार्ग का हनन होता हो।
श्रमिक एवं उद्योग एक दूसरे के पूरक है। यदि श्रमिक उन्नति करेगा तो उद्योग उन्नति करेंगे। उद्योगों की उन्नति से रोजगार के अवसर तो बढते ही है साथ ही देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। श्रमिक समाज की वह महत्वपूर्ण कड़ी है जो अपनी अथाह मेहनत व लग्न से समाज व राष्ट्र के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह भी आवश्यक है कि श्रमिकों की तरक्की व उनके अधिकारों में कोई कमी न बरती जाए। यदि श्रमिक विकसित होगा तो अर्थव्यवस्था विकसित होगी और अर्थव्यवस्था विकसित होगी तो राष्ट्र विकसित होगा।