गुड़गांव में जनसंपर्क अभियान शुरू : डॉ सारिका वर्मा

-आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने वार्ड 9 अशोक विहार में झाड़ू यात्रा निकाली- सुशीला कटारिया
गुरुग्राम : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अशोक विहार वार्ड नंबर 9 मैं झाडू यात्रा निकाली और गुड़गांव के लोगों से जनसंपर्क अभियान शुरू कियाl डॉ सारिका वर्मा ने बताया गांधी जी कहते थे जो बदलाव आप समाज में चाहते हैं उसी पर काम करिएl उनकी पुण्यतिथि पर हमने गुडगांव शासन बदलने का बीड़ा उठाया हैl हम हर वार्ड में लोगों से जुड़ कर गुड़गांव निगम में बदलाव लाने की कोशिश करेंगेl कई वर्षों से गुड़गांव के लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर काम नहीं हो रहा- कॉलोनी में सड़कें टूटी है, गलियों में पानी भर जाता है ,सीवर का पानी लोगों के घर तक पहुंच जाता हैl एक घंटे की बारिश में पूरा गुड़गांव जलभराव से ग्रस्त हो जाता है और आने जाने में दिक्कत आ जाती है l दुकाने, बाजार, व्यापार सब ठप हो जाता हैl
गुड़गांव विधानसभा महिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया ने अशोक विहार वार्ड नंबर 9 में लोगों से जनसंपर्क बनाने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू यात्रा निकालीl गुड़गांव विधानसभा अध्यक्ष महावीर वर्मा सहित मंजू सांखला ,सचिन शर्मा ,निखिल कालरा, तरंग नागरथ, मुकेश कौशिक, नरेंद्र जांगड़ा, मनिंदर ,राम अदलक्खा, अनुराग शर्मा , अखिल सचदेव ने अशोक विहार की गलियों में झाड़ू यात्रा निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू कियाl
डॉ सारिका ने कहा आगामी निगम चुनाव में हर वार्ड पर आम आदमी पार्टी साफ छवि के उम्मीदवार उतारेगी और गुड़गांव के लोगों को निजात दिलाने की कोशिश करेगीl जिस तरह पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है झाड़ू की सरकार बनाने का उसी तरह गुडगांव के निगम चुनाव में झाड़ू चलाएंगेl