दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र की हर समस्या दूर कराने के होंगे प्रयास: नवीन गोयल

-मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के समक्ष रखी जाएगी सारी समस्याएं
गुरुग्राम : दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में चाय चर्चा करने के लिए पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल पहुंचे। इस दौरान उनके समक्ष उद्योगपतियों ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। नवीन गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह के समक्ष सभी समस्याएं रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री गोयल के समक्ष दौलताबाद औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान पवन कुमार जिंदल, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, सचिव उमेश द्विवेदी, पैटर्न विनय गुप्ता, संजीव अग्रवाल समेत काफी उद्योगपतियों ने बताया कि क्षेत्र में 350 इंडस्ट्री हैं। यह अप्रूव्ड क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां इंडस्ट्री के नक्शे पास नहीं किए जा रहे, जबकि रिहायशी क्षेत्र के नक्शे पास किये जा रहे हैं। इसके अलावा यहां बिजली, पानी, सड़क और सीवर की समस्या है। इस दौरान श्री गोयल के साथ ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य प्रवीण अग्रवाल, जगदीश सिक्का, हरीश गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुधीर कलसन समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।
नवीन गोयल ने सभी समस्याओं पर बारी-बारी से चर्चा की। पूरी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्दी ही निराकरण किया जाएगा। नक्शे पास कराने के मुद्दे पर निगम अधिकारियों से बात होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह को भी उद्योगपतियों की सभी मांगों के समाधान के प्रमुखता से प्रयास किए जाएंगे। नवीन गोयल ने कहा कि सरकार उद्योगों को हर सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है। गुरुग्राम के हर औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं मिलें, इसके हर संभव प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर दूर होने वाली समस्याओं को अधिकारियों से मिलकर दूर करवाया जाएगा। सरकार के स्तर की बातों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।