कर्मचारी लोगों की सेवा में तत्पर रहे : सोमप्रकाश
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : कठिन समय में धेर्य और दृढ़ता ही जीवन रुपी नैया पार लगाती है। प्यार एक ऐसा तोफा है, देने लग जाओं तो बेजुबान भी झुक जाते है। इसलिए सभी कर्मचारी अपने कार्यालय में आने वाले फरियादियों की फरियाद प्यार से सुने तो उनका सामधान समय पर हो पाना संभव है। शिकायतकर्ता की संतुष्टी मीठे वचनों से ही हो जाती है। इसलिए कर्मचारी लोगों की सेवा में तत्पर रहे।
यह बात पंचायत समिति के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन सोमप्रकाश ने खंड कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में लोगों को शिकायतों के समाधान के लिए बार बार चक्कर ना लगाने पडे इसके लिए वह अपने स्तर पर स्थानीय कर्मचारियों व अधिकारियों से मंत्रणा करके समाधान कराएंगे। किसी भी कार्य के नहीं होने से लोगों में कर्मचारियों के प्रति एक हीन भवना जन्म ले लेती है। जिससे सरकार की भी छवी धुमिल होती है। इस अवसर पर नव नियुक्त वाइस चेयरमैन सोमप्रकाश समिति सदस्यों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पगडी बांध कर फूलमालाओं, पुष्प गुच्छ भेट करके किया। उन्होंने समिति सदस्यों को आश्वासन दिया कि खंड के प्रत्येक गांव में पैंडिंग गलियों के निर्माण में किसी प्रकार उपेक्षा नहीं बरती जाएगी। सभी वार्ड, गांवों में समान विकास कराये जाएंगे। इस मौके रामू यादव धानावास, राव इंद्रसिंह जोडी, मुकेश बिरहेडा, शशी बाला जाटौला, हरद्धारी लाल कारौला, सुबेसिंह जाटौला, देविंद्र सिंह ,राम निवास पहलवान ख्वासपुर आदि मौजूद थे।