दिल्ली में सरेआम महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या की कोशिश !
नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके से रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने एक 28 साल की महिला को कई बार चाकुओं से गोदकर मारने की कोशिश की। यह सारी घटना पास के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
महिला इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं महिला के परिजनों का आरोप है कि उसपर हमला करने वाला उसका पड़ोसी है जिसके खिलाफ हाल ही में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी नरेश उर्फ राजू को हिरासत में ले लिया गया है। मामला शाहबाद डेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं लगा है।