अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

-जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम ने अंतराष्ट्रीय सेक्स वरकर्स डे पर सेक्स वरकर्स को दी सेल्फ़ डिफ़ेन्स ट्रेनिंग
गुरुग्राम : एस पी सिंह, ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेर्यरमैन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण , गुरुग्राम के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, रेड क्रॉस एवं जन सेवा में लगे सिविल लाईंस क्षेत्र के रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग से रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सेक्स वर्कर्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर जरुरतमंद महिलाओं को कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाईजर, फेस मास्क व राशन वितरित किया गया। साथ में उन्हें परियोजना “मत जा नज़दीक, खुद को रखें ठीक, उन पर रहे आँख, ढके ना जो मुँह और नाक” के तहत COVID-19 और इससे संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में जागरूक किया।
उन्हें आपस में सामाजिक दूरी प्रोटोकॉल और मास्क पहनना, हाथों की सफाई आदि को विकसित करने के लिए जागरूक किया। उक्त परियोजना के तहत डॉक्टर विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन जी से ज़िले भर में सेक्स वर्कर के टीकाकरण अभियान के बारे में भी अनुरोध किया गया है।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण , गुरुग्राम की पैनल अधिवक्ता मुनमुन गोयल ने सभी सेक्स वर्करस को मुफ़्त क़ानूनी सलाह के बारे में अवगत कराया। और किसी तरह की लीगल हेल्प के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण , गुरुग्राम के हेल्प्लाइन नम्बर 0124-2221501 पर कॉल करने को कहा।
श्रीमती वीणा गुप्ता ने सेक्स वर्करस को सेल्फ़ डिफ़ेन्स ट्रेनिंग दी और अपनी सुरक्षा के लिए कुछ टिप्स दिए। कार्यक्रम में रोटरी क्लब, सिवल लाइंज़ की प्रेसिडेंट श्रीमती सुमन दहिया जी और रोटरीयन अधिवक्ता रविंद्रा जैन जी, रोटरीयन राखी शर्मा, अधिवक्ता संदीप अनेजा, चेयरमैन रोटरी क्लब, भूषण मेहता, सेक्रेटेरी रोटरी क्लब, अजित बहल, रोटरीयन, अधिवक्ता नवीन गुप्ता, प्रेसिडेंट, रोटरी क्लब, साउथ सिटी मौजूद रहे।
रोटरी क्लब की अध्यक्ष सुमन दहिया ने बताया कि सेक्स वर्कर्स समाज का अभिन्न हिस्सा होते हैं। उन्हें किन्हीं परेशानियों का सामना करना पड़े, इसका सभी को समाधान करना चाहिए और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग से रोटरी क्लब ने कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी किया है। उनको निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी आयोजकों द्वारा दिया गया।